फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   61.51 percent vaccination in the district

जिले में 61.51 फीसदी हुआ टीकाकारण

Sun, 25 Apr 2021 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
61.51 percent vaccination in the district
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वेक्सीन लगवाती महिलाएं - फोटो : CITY OFFICE
जिले में शनिवार को 27 केंद्रों के 42 बूथों पर 4154 लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराया। 45 साल से अधिक उम्र के 2646 लोगों ने पहली डोज व 1508 लोगों ने कोविड-19 टीके की दूसरी डोज लगवाई। जनपद में वैक्सीनेशन के दौरान 6753 के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए जिले में 61.51 फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और टीकाकरण कराकर अपने आप को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह दिख रहा है । उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1.44 लाख से अधिक पहली डोज व 81,000 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर की चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आरफीन फातिमा, रंजीता सिंह, पंकज कुमारी, नेहा खान, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed