{"_id":"5f4ea9b08ebc3e54d73e49e6","slug":"60-thousand-rupees-stolen-city-office-news-ali2427095167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर की डिग्गी से बाइक सवार बदमाशों ने 60 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटर की डिग्गी से बाइक सवार बदमाशों ने 60 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे एक किसान के स्कूटर की डिग्गी से बदमाशों ने 60 हजार रुपये पार कर दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
लोधा के गांव सिखरनपुर के रहने वाले ज्वाला सिंह किसान हैं। मंगलवार को वह रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक आए थे। यहां से उन्होंने 60 हजार रुपये निकाले और स्कूटर की डिग्गी में रख लिए। ज्वाला सिंह रेलवे रोड सारसौल पर किराने की दुकान से सामान लेने के लिए रुके।
सड़क के दूसरी ओर उन्होंने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। सामान लेने के बाद जब वह वापस अपनी स्कूटी के पास पहुंचे तो उसकी डिग्गी खुली हुई थी। रुपयों से भरा बैग गायब था। इसके बाद किराने की दुकान में लगा सीसीटीवी चेक किया। जिसमें पता चला कि दो बाइकों पर चार बदमाश आए। एक बदमाश ने बाइक से उतर कर स्कूटी की सीट को अनलॉक किया। उसमें से बैग निकाल कर भाग गए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। बन्ना देवी के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे।