फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   5th day medical college strike continues

मेडिकल कॉलेज में हड़ताल 5वें दिन जारी

Tue, 23 Feb 2016 01:51 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 23 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हमले में घायल गार्ड को को पांच हजार रुपये का चेक सौंपा। गतिरोध खत्म करने के क्रम में यह तय हुआ है कि आरडीए के 15 प्रतिनिधियों के साथ कुलपति जमीरउद्दीन शाह की बैठक होगी। यह बैठक डीन कार्यालय में होगी और इसका लाइव प्रसारण बाहर सभी छात्र और डाक्टर देखेंगे। जिससे साफ हो सके कि बैठक में क्या चल रहा है। यह बैठक मंगलवार को होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण में सबसे खेदजनक पहलू यह है कि विश्वविद्यालय का जनसंपर्क विभाग अभी तक आधिकारिक रूप से पूरे हालात पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उसने पहले ही दिन से प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर हड़ताल के चलते अभी तक चार लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन का यह कहना था कि किस की मौत किस कारण से हुई है, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीए की मांग है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। इसके अलावा वार्ड में भर्ती मरीज को देखने के लिए सिर्फ एक या दो तीमारदारों को ही जाने की अनुमति दी जाए। हड़ताल का असर यह है कि हादी हसन हॉल के पास शनिवार को एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed