{"_id":"5f2c5c76d67f2f11071d1d68","slug":"57-corona-virus-including-23-women-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 23 महिलाओं सहित 57 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 23 महिलाओं सहित 57 और संक्रमित
Fri, 07 Aug 2020 01:59 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Social Media
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 23 महिलाओं सहित 57 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। डोरीनगर एवं खैर के 7-7 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को 57 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 23 महिलाएं हैं। डोरीनगर के 7 और खैर क्षेत्र के 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं। लुहारा जवां के 5, जीवन ज्योति के 4 और नगला मसानी, बेगमबाग, क्वार्सी, पंचनगरी सासनीगेट, पीएसी एवं कंपाउंड छावनी के 2-2 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त सराय रहमान, बाबूनगर, बेगमबाग, फायर बिग्रेड कॉलोनी, जमालपुर, सर सैयदनगर, सुजानपुर, छाया नर्सिंग होम, दीगसरी गोंडा, बसवाली गोंडा, जीवनगढ़, एडीए ऑफिस, हनुमानपुरी महेंद्रनगर, आवास विकास कॉलोनी, खमानपुर, सारसौल, स्वर्ण जयंतीनगर, महावीरपार्क आदि के एक-एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल या होम आइसोलेट जबकि उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।