{"_id":"56f059674f1c1b7b1cf14d82","slug":"5585-crore-for-the-development-of-the-district-plan-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के विकास के लिए 5585 करोड़ की योजना स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के विकास के लिए 5585 करोड़ की योजना स्वीकृत
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के आर्थिक समग्र विकास के लिये जिला ऋण योजना 2016-17 के अंतर्गत 5585 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। सबसे ज्यादा जोर कृषि एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर दिया गया है।
बैंकर्स की जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ धीरेंद्र सचान ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 915 करोड़ रुपये अधिक खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कुछ बैंकों के सीडी रेशियों पर अंगुली उठाते हुए संबंधित बैंक अफसरों को पुन: सत्यापन कर आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। बैंको को निर्देशित किया कि वह अपनी कार्ययोजना बनाकर शुरू से इन क्षेत्रों में ऋण वितरण प्रारंभ करें, जिससे जिला ऋण योजना का लक्ष्य पूरा हो सके और जनपद का बैंक सीडी (ऋण जमा अनुपात) रेशो बढ़ सके।
पशुपालन विभाग की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी भी कामधेनु योजना में काम बाकी है। उन्होंने सभी बैंकों को 31 मार्च तक अपना लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
इस दौरान केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धनीपुर की एलएसी की बैठक भी हुई। इस मौके पर एलडीएम शंकरलाल, उपायुक्त एनआरएलएम करूणापति मिश्र, सहायक निदेशक मत्स्य डा. महेश चौहान, महाप्रबन्धक नाबार्ड सुरेश चन्द्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।