फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   55 hectare land transfer to UPIDA for defence corridor

डिफेंस कॉरिडोर के लिए 55 हेक्टेयर जमीन यूपीडा को हस्तांतरित

Thu, 07 Jan 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
55 hectare land transfer to UPIDA  for defence corridor
खैर के अंडला में बसने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए यूपीडा के नाम बुधवार को 55 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरित हुई। इसमें 45.829 हेक्टेयर जमीन कृषि विभाग की थी, जिसे कृषि विभाग ने यूपीडा को 90 साल के लिए लीज पर दिया है। इसके साथ ही किसानों से 10 हेक्टेयर के करीब भूमि का बैनामा भी सर्किल रेट से दोगुने पैसे देकर यूपीडा के नाम पर कराया गया। इस जमीन को यूपीडा ने कुल 14 कंपनियों को बांट दिया है। अन्य 40 हेक्टेयर जमीन को भी जल्द ही किसानों से यूपीडा के नाम पर बैनामा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इधर, यूपीडा व शासन के अधिकारियों ने डिफेंस कॉरिडोर के लिए चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जल्द ही अब भूमि पूजन भी होने जा रहा है।
विज्ञापन

यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आईएएस शिरिष चंद्र वर्मा, ओएसडी ओपी पाठक, शासन से संयुक्त सचिव अनिल कुमार, डिप्टी कलेक्टर संजय चावला खैर तहसील पहुंचे। यहां प्रशासन की ओर से पहले ही किसानों को बुला लिया गया था। इसके साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे। उप निबंधक खैर के कार्यालय में जमीन संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी हुई। शिरिष चंद्र वर्मा ने बताया कि 45 हेक्टेयर जमीन कृषि विभाग से 90 साल के लिए लीज पर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं, 10 हेक्टेयर करीब भूमि का बैनामा तय शर्त के आधार पर किसानों से यूपीडा के नाम कराया गया है। कुल 55 हेक्टेयर जमीन मिली है। उसे 14 कंपनियों को आवंटित किया गया है। वहीं, डिफेंस कॉरिडोर की भूमि के निरीक्षण के विषय में बताया कि वहां पर पेड़ों की कटाई का काम पूरा हो गया है। पेड़ों की कटी हुई टहनियां, जमीन में लगीं जड़ों को हटाने का काम चल रहा है। उक्त काम को भी जल्द ही पूरा कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की 45.829 हेक्टेयर जमीन के लिए यूपीडा ने 13.56 करोड़ रुपये स्टांप व निबंधन शुल्क दिया
कृषि विभाग से 90 साल के लीज पर ली गई 45.829 हेक्टेयर जमीन के लिए यूपीडा ने 13 करोड़ 56 लाख 47 हजार छह सौ रुपये स्टांप और निबंधन शुल्क के लिए चुकाए हैं। इस ई-स्टांप पर लीज हुई है। वहीं, किसानों से खरीदी गई जमीन के बैनामे के लिए भी ई-स्टांप का प्रयोग किया गया। बता दें कि राजस्व ग्राम अंडला में कृषि विभाग से गाटा संख्या 341 और 565 की 15.269 हेक्टेयर जमीन, गाटा संख्या 335, 568, 528, 615, 617 की 30.570 हेक्टेयर जमीन को पिछले दिनों डीएम ने कृषि से आबादी में परिवर्तित किया था।

इसके बाद 6 मीटर चौड़े रास्ते पर होने के चलते गाटा संख्या 335, 568, 528, 615, 617 की 30.570 हेक्टेयर जमीन की कीमत प्रति वर्ग मीटर 2300 रुपये सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित की थी। इसके साथ ही गाटा संख्या 341 और 565 की 15.269 हेक्टेयर जमीन, जो कि अलीगढ़-टप्पल रोड पर है, उसकी कीमत 6500 रुपये प्रति वर्ग मीटर के सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित की थी। इस हिसाब से इस पूरी जमीन की मालियत पर स्टांप शुल्क 11 करोड़ 86 लाख 91 हजार 650 रुपये निर्धारित किया था। वहीं, निबंधन शुल्क एक करोड़ 69 लाख 55 हजार 950 रुपये तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed