फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कक्षा 12 में 1568 परीक्षार्थियों ने दी अकाउंटेंसी की परीक्षा

कक्षा 12 में 1568 परीक्षार्थियों ने दी अकाउंटेंसी की परीक्षा

Thu, 07 Mar 2019 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कक्षा 12 में 1568 परीक्षार्थियों ने दी अकाउंटेंसी की परीक्षा
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 12वीं की अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा में 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुरुवार से कक्षा 10 की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षार्थी गणित की परीक्षा देंगे। बुधवार को अकाउंटेंसी की परीक्षा में पंजीकृत 1609 परीक्षार्थियों में से 1568 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 41 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अलीगढ़ व हाथरस के परीक्षा कोआर्डिनेटर व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज ने बताया कि जाकिर हुसैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सेंट फिदेलिस स्कूल, जीडी पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस स्कूल अतरौली, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल रामघाट रोड, गुरुकुल पब्लिक स्कूल सोमना रोड खैर में बने परीक्षा केंद्र पर दो अप्रैल तक परीक्षा चलेगी।


बीएससी : भौतिक विज्ञान की परीक्षा में नकलची पकड़ा
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में बीएससी, बी.कॉम व बीए की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। डीएस कॉलेज, एसवी व टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम व एमकॉम की परीक्षाओं में हजारों परीक्षार्थी बैठे। डीएस कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. डीके गौड़ ने बताया कि पहली पाली में 1051, दूसरी पाली में 1461 व तीसरी पाली में 653 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में बीएससी-2 के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक नकलची को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed