{"_id":"5c7989f5bdec2273ad00d25c","slug":"51551469045-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर पर शराब पीने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर पर शराब पीने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली इलाके के ऊपर कोट में बिजली घर में विभाग के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने शराब पीते पकड़ लिया। वहां से शराब की खाली और भरी बोतलें भी बरामद हुई हैं। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह भी मौके पर पहुंच गए, जिनके सामने स्थानीय लोगों ने कई तरह के आरोप बिजली घर कर्मचारियों पर लगाए। मामले की तहरीर दी गई। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह को लोगों ने बताया कि यहां पर बिजली घर में जो लोग जाते हैं उनके साथ अभद्रता की जाती है। दिन में ही यहां पर लोग शराब पीने लग जाते हैं। इसको लेकर कई बार लोगों से कर्मचारियों की नोकझोंक हुई है। कुछ महिलाओं ने अभद्रता किए जाने की भी बात बताई। इसके बाद पूर्व विधायक
ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने और संबंधित लोगों खिलाफ एफ आईआर दर्ज करने के लिए जनता की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी। इस प्रकरण को लेकर शनिवार को ऊपर कोट में स्थानीय लोगों ने एक बैठक भी बुलाने की बात कही है।
विज्ञापन
तहरीर देने वालों में मुश्ताक अहमद, बबबू, मोहम्मद इमरान खान, इमरान घोसी, फरहान सलमानी, आसिफ, अयाज, इस्लाम, मतीउर रहमान, मुन्नी बेगम, जाहिद, सलमान, इस्लाम आदि शामिल थे। दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।