फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विद्युत खंभेेे और ट्रांसफारमर हटाने को दो करोड़ देगा नगर निगम

विद्युत खंभेेे और ट्रांसफारमर हटाने को दो करोड़ देगा नगर निगम

Fri, 11 Jan 2019 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
विद्युत खंभेेे और ट्रांसफारमर हटाने को दो करोड़ देगा नगर निगम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, दोदपुर, मेडिकल रोड एवं रसलगंज क्षेत्र में जाम का कारण बने विद्युत खंभे व ट्रांसफार्मर हटेंगे। इसके लिए नगर निगम विद्युत विभाग को दो करोड़ रुपये का बजट देगा। डीएम ने नगर आयुक्त को इसके आदेश कर दिए हैं।

मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, दोदपुर, मेडिकल रोड एवं रसलगंज क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान से इन इलाकों में सड़कें चौड़ी हो गई हैं, लेकिन इसके साथ ही निकल आए हैं विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में बेतरतीबी से लगाए विद्युत खंभे एवं ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन


सड़क घेरकर लगाए गए इन खंभों एवं ट्रांसफार्मरों को अब हटाए जाने की तैयारी है। हालांकि पूर्व में नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़कों पर लगे विद्युत खंभे और ट्रांसफार्मरों को हटाने का बजट विद्युत विभाग को दे चुका है, लेकिन हाल ही में दोबारा से हुए डीमार्केशन के बाद कई नए खंभे एवं ट्रांसफार्मर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने नगर आयुक्त को इन खंभों व ट्रांसफार्मरों को हटाने के लिए दो करोड़ रुपये का बजट जल्द से जल्द विद्युत विभाग को देने के आदेश दिए हैं। ताकि इन सभी को हटाकर रास्तों को चौड़ा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed