फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपी बोर्ड: 31 जनवरी तक ही होंगे संशोधन

यूपी बोर्ड: 31 जनवरी तक ही होंगे संशोधन

Tue, 08 Jan 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: 31 जनवरी तक ही होंगे संशोधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के तहत नौ से लेकर कक्षा 12 में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों के गलत आधार नंबर को सही करने के साथ-साथ बच्चों के नाम, विषय आदि संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वेबसाइट खोल दी है। इसके बाद यह संशोधन नहीं हो सकेंगे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिए हैं।

बता दें कि कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के आधार नंबर अपलोड किए गए थे। इनमें कई नंबर गलत हैं। जबकि कई छात्रों के तो आधार नंबर अपलोड ही नहीं किए गए। ऐसे में आधार नंबर अपलोड करने, शुद्ध करने की कार्यवाही के लिए शासन ने वेबसाइट खोल दी है। इसी के साथ अगर विद्यार्थियों के नामों में संशोधन होना है, उनके विषय गलत भर गए हैं तो वह भी संशोधन किये जा सकेंगे। लेकिन पूर्ण परिवर्तन बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा। सीधे-सीधे कहें तो मामूली संशोधन तो हो सकेंगे।
विज्ञापन


लेकिन पूर्ण परिवर्तन मान्य नहीं है। वहीं गत वर्षों में अनुत्तीर्ण रहे, अग्रिम पंजीकरण कराये गए विद्यार्थियों का डाटा परिषद के रिकार्ड से आनलाइन सत्यापित होकर अपडेट हुआ है। ऐसे में इन विद्यार्थियों के चारों विवरणों का संशोधन नहीं हो सकेगा। अन्य मामूली संशोेधन प्रधानाचार्य अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट पर संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed