फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जनपद का मान बढ़ाने वाले अलीगढ़ रत्न से होंगे सम्मानित

जनपद का मान बढ़ाने वाले अलीगढ़ रत्न से होंगे सम्मानित

Mon, 15 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जनपद का मान बढ़ाने वाले अलीगढ़ रत्न से होंगे सम्मानित
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अपने कार्यों से जनपद का मान बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली लोगों को अलीगढ़ रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए करीब 30 क्षेत्रों की पहचान की गई हैं। संबंधित लोग 22 अक्तूबर तक निर्धारित स्थान पर प्रविष्टि पत्र जमा कर सकते हैं।

गांधी पार्क बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में अलीगढ़ ट्रेड फेयर 2018 के कोआर्डिनेटर पंकज धीरज, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविकर आर्य एवं पवन खंडेलवाल ने बताया कि अलीगढृ रत्न सम्मान समारोह में अलीगढ़ गौरव, प्रांत गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन 29 अक्तूबर को प्रदर्शनी परिसर में आयोजित अलीगढ़ ट्रेड फेयर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्योग-व्यापार, समाजसेवी संस्था, भारतीय संस्कृति के उत्थान, योग, खेल, पर्यावरण, शिक्षा, चित्रकला, गीत-संगीत, नृत्य, शिल्पकला, वस्तुकला, स्वच्छता मिशन, विज्ञान, चिकित्सा, राजनीति, मीडिया, फिल्म, न्यायिक क्षेत्र, पुलिस प्रशासनिक क्षेत्र, काव्य क्षेत्र, साहित्य क्षेत्र, तकनीकी क्षेत्र, महिला उत्थान आदि में अलीगढ़ स्तर, प्रदेश स्तर, राष्ट्र स्तर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले सभी उम्र व वर्ग के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर हरिकिशन अग्रवाल, अजय राज लिथो, मनीष गोविल, राजकिशोर वार्ष्णेय, संजय बंसल, राजकुमार सारस्वत, विशाल चंद्रा, नितिन गुप्ता आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed