फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अध्यापक विहीन चल रहे हैं शहर के 24 विद्यालय

अध्यापक विहीन चल रहे हैं शहर के 24 विद्यालय

Sat, 08 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक विहीन चल रहे हैं शहर के 24 विद्यालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के 24 विद्यालय अध्यापक विहीन हैं। इनके संचालन के लिए समीप वाले स्कूलों के शिक्षकों को चार्ज दिया गया है। वहीं शिक्षामित्रों का समायोजन कर इन विद्यालयों में पढ़ाई कराई जा रही है। ऐसे में कई विद्यालयों में एक ही शिक्षक पर कई कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। वहीं उनके अवकाश पर चले जाने से सारा दारोमदार शिक्षामित्रों पर ही आ जाता है।


शहर में 105 प्राथमिक व चार उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। 22 प्राथमिक विद्यालय व दो उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक विहीन हैं। सितंबर 2017 के आंकड़े के अनुसार इनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 8212 है।
विज्ञापन


आरटीई अधिनियम के तहत सभी प्राथमिक विद्यालयों में 170 व उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें 12 अध्यापकों का होना जरूरी है, जबकि प्राथमिक विद्यालय में 116 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन अध्यापक ही कार्यरत हैं। सीधे तौर पर 63 अध्यापकों की कमी है। उधर पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए 76 शिक्षामित्र शहर में समायोजित किए गए हैं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यहां की पढ़ाई की जिम्मेदारी एक-एक अध्यापक पर है। नगर खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार जो विद्यालय अध्यापक विहीन थे, उनमें शिक्षामित्रों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। प्रधानाध्यापकों का अतिरिक्त प्रभार पास के विद्यालय वाले अध्यापकों को दिया गया है। किसी भी विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आ रही है।


नगर क्षेत्र में वास्तव में अध्यापकों की कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों के अध्यापकों को लाया नहीं जा सकता है। इस संबंध में शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आगे शासन से जैसा आदेश आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed