{"_id":"5b7b230142c792466e6edb4f","slug":"51534796545-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों के बिना पहुंचे ही शुरू हो गईं हैं त्रैमासिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों के बिना पहुंचे ही शुरू हो गईं हैं त्रैमासिक परीक्षा
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
परिषदीय विद्यालयों के सभी छात्रों तक वर्तमान शैक्षिक सत्र की सारी किताबें पहुंची नहीं हैं। जबकि बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गईं। ऐसे में बच्चों के सामने नए व पुराने पाठ्यक्रम को पढ़ने में दिक्कतें आ रहीं हैं।
बता दें कि बेसिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की त्रैमासिक सत्र परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई हैं। जबकि सभी विद्यालयों में कई सारी किताबें नए सत्र की बच्चों के हाथ तक नहीं पहुंची हैं।
इसके चलते बच्चे पुरानी व नई किताबों के झोल में फंस गए हैं। वहीं अब अगर नए सत्र की किताबें बच्चों के हाथ पहुंचती हैं तो नए पाठ्यक्रम को पढ़ने में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
अब ऐसे में बच्चे धर्म संकट में पड़ गए हैं कि पुरानी किताबों के आधार पर परीक्षा दें या नई किताबों को पढ़े बिना परीक्षा देनी होगी। किताबों के संबंध में बीएसए ने बताया कि बीआरसी पर सारी किताबें उपलब्ध हैं।
अगर किसी विद्यालय प्रबंधक ने किताबें नहीं उठाई हैं तो हमें अवगत कराएं, हम अपने स्तर से किताबें विद्यालय तक पहुंचाएंगे।