{"_id":"5adf8d384f1c1b86098b6562","slug":"51524600120-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी पैकेज, बिजली की आंख मिचौली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी पैकेज, बिजली की आंख मिचौली शुरू
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है उसी के साथ बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गई है। दोपहर, सुबह और शाम में कई बार बिजली कटौती का सामना शहर के विभिन्न हिस्सों में करना पड़ रहा है। दूसरी और बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सीजन में पहली बार बुधवार को पारा 40 के पार पहुंचेगा।
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार करेगा और बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
साथ ही आने वाले कई दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दूसरी और बिजली की मांग बढ़ी है तो कटौती भी होनी शुरू हो गई है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा हो रहा है। लोगों को चिंता इस बात की है कि जब अभी यह स्थिति है तो मई और जून के दौरान क्या होगा।
विज्ञापन
सोलर कूलर बन रहा है पसंद
बिजली कटौती या कहें ग्रामीण इलाकों में बिजली के संकट को देखते हुए बाजार में आया सोलर कूलर लोगों की पसंद बन रहा है। मामू भांजा स्थित मार्केट में यह कूलर उपलब्ध हैं। इसमें सोलर पैनल 3500 से 4 हजार रुपये तक का और कूलर 1800 से 2 हजार रुपये तक का मिल रहा है। इस तरह पांच से छह हजार रुपये में बिना बिजली का ऐसा सिस्टम उपलब्ध हो रहा है कि बिजली न होने पर भी भीषण गर्मी में राहत दिलाएगा।