{"_id":"5a6101364f1c1b92268b5320","slug":"51516306742-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत में 13 मिनट का अंतर, पोस्टमार्टम वाले चकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत में 13 मिनट का अंतर, पोस्टमार्टम वाले चकराए
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत बाद में हुई उसकी मौत की सूचना नर्सिंग होम प्रशासन ने पुलिस को पहले दे दी। यह दोनों ही दस्तावेज जब बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद स्टाफ का माथा ठनक गया और मामला चर्चाओं में आ गया। बाद में इसे मानवीय भूल माना गया और इसके बाद पोस्टमार्टम का काम शुरू हुआ।
कासिमपुर के गांव साथा निवासी चंद्रपाल (20) पुत्र कुंवर पाल गत आठ जनवरी को जवां क्षेत्र में बाइक और अज्ञात वाहन के बीच हुई दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद चंद्रपाल के रिश्ते में लगने वाले मौसा ने उसे रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।
यहां पर भर्ती चंद्रपाल की मंगलवार की रात मौत हो गई। अस्पताल की ओर से थाना क्वार्सी पुलिस को ठीक रात 2.10 बजे चंद्रपाल की मौत की सूचना दी गई।
इसके बाद जब अस्पताल से डेथ स्लिप जारी की गई तो उसमें मौत का समय रात को 2.23 मिनट समय दर्शाया गया। बुधवार को जब शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा तो उसके साथ संबंधित दस्तावेज भी पहुंचे। स्टाफ ने जब मौत के समय में अंतर देखा तो वह हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी तो वह भी हैरत में पड़ गए। जल्द ही पूरा मामला नर्सिंग होम के समक्ष रखा गया तो वहां पर अफरातफरी फैल गई। बाद में जब सभी कागजों और ट्रीटमेंट हिस्ट्री की जांच की गई तो कागजों में मौत के अंतर को सिर्फ मानवीय भूल माना गया। इसके बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।