{"_id":"5a0ca6314f1c1b6f548bd6d4","slug":"51510778417-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो भाड़े पर हुई बिल्डर की हत्या, आज हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो भाड़े पर हुई बिल्डर की हत्या, आज हो सकता है खुलासा
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो भाड़े पर हुई बिल्डर की हत्या, खुलासा आज संभव
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
पनैठी-साधु आश्रम लिंक रोड पर स्कोडा कार सहित जलाए गए दिल्ली के ओखला इलाके के बिल्डर रिजवान की हत्या में काफी कुछ पुलिस के हाथ लग गया है। अंदेशा है कि यह हत्या गाजियाबाद के कुछ पेशेवर अपराधियों से भाड़े पर कराई गई। इसी अंदेशे पर काम कर रही पुलिस जब चिह्नित किए गए गाजियाबाद के उन पेशेवर अपराधियों के पीछे लगी तो वह जेल जाने की जुगत में लगे थे। मगर उन्हें गिरफ्त में ले लिया गया। अब उनसे गाजियाबाद में ही पूछताछ चल रही है। उम्मीद है कि गुरुवार को इसका खुलासा कर दिया जाएगा। अभी कुछ साक्ष्य एकत्रित करने और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास भी पुलिस कर रही है।
हरदुआगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह जब स्कोडा कार में पुलिस को रिजवान निवासी ओखला हाल निवासी न्यू अशोक विहार दिल्ली की जली हुई लाश मिली तो एसएसपी आदि मौके पर पहुंचे थे। दो टीमों का गठन इस हत्याकांड के खुलासे के लिए किया गया और परिजनों से बातचीत के बाद सर्विलांस के सहारे पुलिस ने खुलासे की दिशा में कदम बढ़ाया। इसी दिशा में बढ़ते हुए पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लग गई है। सूत्रों की मानें तो इस हत्या में गाजियाबाद के कुछ पेशेवर व पुराने अपराधियों का शामिल होना प्रकाश में आया।
पुलिस ने उनकी रैकी शुरू की। इसी बीच पता चला कि वह अचानक जेल जाने की तैयारी में हैं। मगर अलीगढ़ पुलिस की सक्रियता पर उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अब हिरासत में लिए गए इन अपराधियों से गाजियाबाद में ही पूछताछ चल रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि यह हत्या प्रापर्टी के विवाद में ही कराई गई है। काफी कुछ रात भर की पूछताछ में साफ हो जाएगा और जो अन्य लोग फरार हैं। उनके हिरासत में आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। इसके बाद गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा किए जाने की पूरी उम्मीद है। इस विषय में एसओ हरदुआगंज इतना ही कहते हैं कि अभी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
-----