{"_id":"598b7c074f1c1baa7e8b4648","slug":"51502313479-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में इंग्लिश स्पीकिंग में निपुण किए जाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में इंग्लिश स्पीकिंग में निपुण किए जाएंगे विद्यार्थी
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश स्पीकिंग में निपुण किए जाएंगे विद्यार्थी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने में निपुण किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त क्लासें लगाई जाएंगी। यह अतिरिक्त क्लासें शैक्षिक सत्र में तीन माह के लिए लगाई जाएंगी।
रोजगार से लेकर अन्य क्षेत्रों में अंग्रेजी के बढ़ते चलन को देखते हुए यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद का फोकस भी अंग्रेजी में विद्यार्थियों को निपुण करना है। इसके लिए सभी राजकीय विद्यालयों के कक्षा 9 के विद्यार्थियों को अंग्रेजी स्पीकिंग कोर्स कराया जाएगा।
यह कक्षाएं उन विद्यालयों में लगेंगी, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों की संख्या 100 या इससे ज्यादा है। शैक्षिक सत्र में तीन माह का कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए एक संस्था को नामित किया गया है। इस संस्था से जुड़े शिक्षक ही विद्यालयोें में जाकर बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देंगे।
विज्ञापन
इस बारे में नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही यह कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी सिखाना है। इग्लिंश स्पीकिंग पर मुख्य फोकस रहेगा।