फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रतियोगिताओं के आयोजन में बजट की कमी

प्रतियोगिताओं के आयोजन में बजट की कमी

Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के आयोजन में बजट की कमी
प्रतियोगिताओं के आयोजन में बजट की कमी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

माध्यमिक विद्यालयों में खेलों के आयोजन को लेकर खेल बजट की कमी भी आड़े आ रही है। स्थिति यह है कि पर्याप्त खेल बजट न होने की वजह से आयोजन भी नहीं हो पा रहे। ऐसे में अब यहां का माध्यमिक शिक्षा महकमा विद्यार्थियों पर क्रीड़ा शुल्क बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि अब प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। ऐसे में रायफल शूटिंग प्रतियोगिता यहां होगी। साथ ही अन्य खेलों में यहां के स्कूली बच्चे दूर-दूर तक भाग लेने जाएंगे। इन बच्चों के खर्चे के लिए पर्याप्त बजट यहां माध्यमिक शिक्षा महकमे के पास नहीं है।
विज्ञापन

हर विद्यालय से जो क्रीड़ा शुल्क प्राप्त होता है। उससे यह आयोजन व आने-जाने का खर्च नहीं निकल पाता। विद्यालयों के क्रीड़ा शिक्षकोें का कहना है कि इतना ही नहीं बच्चोें के खेल के लिए संसाधन की भी समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में पिछले दिनों इस पर भी विचार किया गया कि क्यों न हर छात्र का क्रीड़ा शुल्क बढ़ा दिया जाए। शासन से भी और ज्यादा खेल बजट मांगने पर भी विचार हुआ। डीआईओएस का कहना है कि जल्द ही इसे लेकर सभी प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी और तब कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed