{"_id":"5978f9ab4f1c1bd3548b4667","slug":"51501100459-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर में हरियाली तीज का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सोलह श्रृंगार कर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की और पति की लंबी आयु एवं घर की खुशहाली की कामना की। महानगर में कई स्थानों पर तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं मल्हार एवं सावन के गीतों पर जमकर झूमी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
तीज को लेकर सुबह से ही महानगर में चहल-पहल देखी गई।
चूड़ी, लहठी, बिंदी, महावर व अन्य सौंदर्य एवं पूजन सामग्री तथा कपड़ों का बाजार गरम रहा। अमीरनिशा, सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड समेत महानगर के ब्यूटी पार्लर में मेंहदी लगाने वाले कारीगरों के पास महिलाओं की लाइन लगी रही। नव विवाहिताओं ने उल्लास के साथ त्यौहार मनाया। हरे रंग के कपड़े एवं सामानों की आज सर्वाधिक मांग देखी गई। पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि यह त्यौहार सावन शुक्ल पक्ष के महीने की तीज को ही मनाया जाता है। यह उत्तर भारत में स्त्रियों का प्रचलित त्यौहार है।
हेडिंग...
तीज पर मेंहदी सज्जा व राखी बनाओ प्रतियोगिता
अलीगढ़। आईआईएमटी कॉलेज के शिक्षक शिक्षा बीटीसी संकाय में तीज महोत्सव के अवसर पर मेहंदी सज्जा व राखी बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी सज्जा प्रतियोगिता में बिलकिस, कविता, प्रभाकर प्रथम, सलोनी सिंह व पूजा राघव द्वितीय तथा अलका राघव तृतीय रहीं। राखी में कुणाल प्रथम, दामिनी व शिवानी शर्मा द्वितीय तथा अंजली राजपूत तृतीय रहीं। इस दौरान डॉ. गीता शर्मा, डॉ. अनुपम राघव, प्रो. सुप्राची शर्मा, प्रो. सचिन कुमार एवं चमन शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
--
कन्या महाविद्यालय में तीज महोत्सव का आयोजन
अलीगढ़। हरीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने महाविद्यालय की उन्नति की शुभकामनाएं दी। उपसचिव सुभाष सक्सेना, प्राचार्य डॉ. रजनी गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा शर्मा, डॉ. मीनाक्षी कुदेशिया, मंजू सक्सेना, ज्योति माथुर, रजनी सक्सेना, संगीता राजयादा, सुदर्शन, अंकुर माथुर आदि मौजूद थे।
--
हरियाली तीज पर विजडम में कजरी की प्रस्तुति
अलीगढ़। हरियाली तीज के अवसर पर विजडम पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में छात्राओं ने कजरी गीत को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल ने अध्यापिकाओं को तीज की बधाई दी।
--
बच्चों ने लिया झूले का आनंद
अलीगढ़। सासनी गेट स्थित नटखट किड्स प्ले स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। सभी बच्चे और अध्यापिकाएं हरे परिधानों में आए। बच्चों ने झूले के गीत गाए और कविताऐं सुनायीं। सभी ने झूला झूलकर मनोरंजन किया। स्कूल की डायरेक्टर वंदना वार्ष्णेय ने बच्चों को बताया कि हरियाली तीज हमारा एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो हमें वातावरण को हरा-भरा रखने का संदेश देता है। लोचन, दिप्ती, प्रिया, पूर्णिमा, प्रियंका, हर्षिता, गुंजन, दीपा, रिचा, स्वीटी, पूजा, संगीता, चित्रा आदि मौजूद थी।
--
श्री वार्ष्णेय मंदिर में छाई हरियाली छटा
अलीगढ़। श्रीवार्ष्णेय मंदिर में हरियाली छटा का आयोजन किया गया। संध्या में भक्तों ने ठाकुर जी समेत सभी विग्रहों के दर्शन किए। भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति, गीत एवं संगीत की त्रिवेणी में काफी समय तक डूबे रहें। इस दौरान लक्ष्मी वार्ष्णेय, राधेलाल गुप्ता स्क्रैपवाले, भुवनेश आधुनिक, अलका वार्ष्णेय, दुर्गेश वार्ष्णेय, संतोष चौतन्य, एलडी वार्ष्णेय, राजाराम मित्र, संजीव वैभव, पल्लव गुप्ता आदि मौजूद थे।
--
तीज महोत्सव में झूले का लुत्फ, जमकर डांस
अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ प्राइड के तत्वावधान में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोटयार्ड में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल को गांव के थीम पर सजाया गया। क्लब की महिलाएं झूले के साथ-साथ नृत्य एवं गीत के माध्यम से त्यौहार का आनंद उठाया। रंजू जैन, नीना जैन, तृप्ति माहेश्वरी, तरंग गुप्ता, रुचि जैन, सुजाता, नेहा गोयल, शिखा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, वैशालनी अग्रवाल, गरिमा गोयल, रश्मि गोयल, दीपिका अग्रवाल, रेनू जैन, तरंग गुप्ता आदि मौजूद थी।
--
मेंहदी प्रतियोगिता में मालती प्रथम
अलीगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी प्रतियोगिता में निधि शर्मा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय एवं उमा बघेल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, मेंहदी प्रतियोगिता में मालती चौहान प्रथम, मंतिशा द्वितीय एवं उजाला तीसरे स्थान पर रहीं। निदेशक एके पाल ने विजयी छात्राओं को सम्मानित किया।
--
पिंकी को तीज मल्लिका एवं अनीता को तीज माता का खिताब
अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित नर्मदा अपार्टमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में गेस्ट हाउस में तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसका नेतृत्व गुंजन शर्मा ने किया। महिलाओं ने मल्हार एवं नृत्य का लुत्फ उठाया। पिंकी गौतम तीज मल्लिका एवं अनीता गर्ग तीज माता चुनी गईं। मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आकांक्षा गुप्ता, सुनीता सिंह, अंजली शर्मा, सुहानी शर्मा, नीतू गर्ग, बेबी रानी, मनोरमा शर्मा, स्वाती शर्मा, पूजा शर्मा, प्रेरणा शर्मा, गीता जैन, सारिका शर्मा आदि मौजूद थी।
--
मल्हार गायन में पिंकी प्रथम
अलीगढ़। ब्राह्मणपुरी स्थित स्त्री आर्य समाज मंदिर में कृष्णा आर्या की अध्यक्षता में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। हवन के अतिरिक्त मल्हार गायन प्रतियोगिता हुई। रीमा वर्मा प्रथम, यति वार्ष्णेय द्वितीय एवं नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। पिंकी वर्मा, कमलेश सिंह, अनीता, मधु, लक्ष्मी, रजनी, रेखा वर्मा, पायल, अलका, मोहिनी आदि मौजूद थी।
--
हरियाली तीज पर पौधरोपण
अलीगढ़। गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर पौधरोपण किया गया। रागिनी राजपूत ने पौधरोपण का आह्वान किया। गौरव अग्रवाल, डॉ. सुलक्षणा शर्मा, राजबाला सिंह, कमलेश त्रिवेदी आदि मौजूद थी।
--
रंगीलो सावन आयो रे.. का आयोजन
अलीगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल के तत्वावधान में रंगीलो सावन आयो रे... का आयोजन रामघाट रोड स्थित एक होटल में किया गया। सोलह श्रृंगार कर हरे परिधानों में महिलाएं पहुंची थी। मल्हार एवं तीज के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रोली वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय, आरती गुप्ता, भारती गुप्ता, तनुजा गुप्ता, डौली, माधुरी, प्राची, वारिजा, बीनू अग्रवाल, ज्योति मित्तल, दीपाली आदि मौजूद थी।