फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में घायल शिक्षक की गोली लगने से मौत

अलीगढ़ में घायल शिक्षक की गोली लगने से मौत

Sat, 22 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में घायल शिक्षक की गोली लगने से मौत
तीन गोली लगने से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

विगत दिनों थाना पालीमुकीमपुर में गोलियों से घायल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देर शाम कड़े पहरे में पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया। वहीं, हमले के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

बता दें कि गांव दताचोली बुजुर्ग निवासी राम अवतार (67) जरगवां जिला बुलंदशहर के गांव चिरौली के इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। पांच साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार देर रात वह अपने घेर में बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे चार हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग दीं। इससे तीन गोली उनकी छाती, हाथ और पेट में लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सुरेश कुमार मलिक और एसओ अजीत सिंह गांव पहुंच गए। पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पीड़ित के भाई अमर सिंह की तहरीर पर नवाब खां पुत्र जान मोहम्मद, वसीम खां पुत्र नवाब खां, प्रेमपाल पुत्र राजभान, संदीप पुत्र देवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

गुरुवार रात उपचार के दौरान राम अवतार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर काफी तादाद में लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। शुक्रवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ।


वहीं, गुरुवार देर रात पुलिस ने हमले के आरोपी नवाब खां, वीरो उर्फ डब्बू उर्फ संदीप को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इधर, शुक्रवार को हमले के तीसरे आरोपी प्रेमपाल सिंह ने कोर्ट में समर्पण कर दिया, जिसे वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed