फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   500 potholes on 112 roads will be filled with Rs 1.5 crore

Good News: डेढ़ करोड़ से भरेंगे 112 सड़कों के 500 गड्ढे, मरम्मत के लिए शासन से जारी हुआ बजट

Mon, 09 Sep 2024 02:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग, जीटी रोड, क्वार्सी-एटा चुंगी बाईपास, रामघाट रोड समेत अन्य सड़कें जो लोकनिर्माण विभाग से संबंधित हैं उनकी मरम्मत करने के साथ गड्ढों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
500 potholes on 112 roads will be filled with Rs 1.5 crore
गभाना रोड पर सड़क में हो रहे गड्डे - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश से बदहाल हो चुकीं सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से बजट जारी हो गया है। अलीगढ़ में जीटी रोड, क्वार्सी-एटा चुंगी बाईपास सहित 112 सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बारिश के चलते हाईवे, जीटी रोड समेत शहर से लेकर देहात क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने इनकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगे थे। जिले से 112 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया था। इन प्रस्तावों को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के साथ ही 1.5 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग, जीटी रोड, क्वार्सी-एटा चुंगी बाईपास, रामघाट रोड समेत अन्य सड़कें जो लोकनिर्माण विभाग से संबंधित हैं उनकी मरम्मत करने के साथ गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी का कहना है कि बारिश के चलते मरम्मत का कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। मौसम साफ होते ही कार्य तेजी से कराया जाएगा। दूसरे चरण में प्रमुख सड़कों और गांवों की सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed