फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 Hindu families back home in Iglas

Aligarh: इगलास में कराई 50 हिंदू परिवारों की घर वापसी, जुड़ गए थे ईसाई समाज से, जाते थे प्रार्थना सभा

Mon, 13 Jan 2025 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:28 PM IST
सार

सनातन धर्म के पुनर्जागरण और धोखाधड़ी से होने वाले धर्मांतरण को रोकने के उद्देश्य से गार्गी कन्या गुरुकुल और अग्नि समाज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक मिशन की शुरुआत की है। इससे पहले मेरठ के रोहटा रोड में ईसाइयत की तरफ जा चुके 50 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी करवाई थी।

विज्ञापन
50 Hindu families back home in Iglas
लधौआ में सनातन धर्म में वापसी के लिए यज्ञ करते ग्रामीण - फोटो : स्वयं

विस्तार

इगलास के गर्गी कन्या गुरुकुल भैंंया और अग्नि समाज ने 12 जनवरी को गांव लधौली में 50 हिंदू परिवारों की घर वापसी कराई। इस दौरान गांव में आयोजित स्वागत यज्ञ में इन परिवारों ने आहुतियां डाली और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


घर वापसी करने वाले ये परिवार ईसाई समाज से जुड़ गए थे और उनकी प्रार्थना सभाओं में जाने लगे थे। 12 जनवरी को यह यज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान इन्हें जातिवाद, मांसाहार, शराब और अश्लील सामग्री से दूर रहने का भी संकल्प दिलाया। सनातन धर्म के जयघोष के साथ यज्ञ का समापन हुई। 
विज्ञापन


गार्गी कन्या गुरुकुल की आचार्य मनु आर्या ने बताया कि वैदिक सनातन धर्म के पुनर्जागरण और धोखाधड़ी से होने वाले धर्मांतरण को रोकने के उद्देश्य से गार्गी कन्या गुरुकुल और अग्नि समाज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक मिशन की शुरुआत की है। इससे पहले मेरठ के रोहटा रोड में ईसाइयत की तरफ जा चुके 50 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निसमाज की स्थापना आईआईटी स्नातक और वैदिक विद्वान संजीव नेवर ने की है। उन्होंने बताया कि उनके संगठन का उद्देश्य धर्मांतरण रोकना और समाज में वैदिक परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ अक्सर जबरन और धोखाधड़ी से होने वाले धर्मांतरण के मामलों के लिए सुर्खियों में रहता है। यह आयोजन आध्यात्मिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed