फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   481 villages of Aligarh will become ODF plus model

Aligarh News: 481 गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस मॉडल, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की होगी स्थापना

Thu, 08 Jun 2023 06:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 06:31 PM IST
सार

अलीगढ़ के 398 ग्राम पंचायतों के समस्त राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए कुल 481 ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल के लिए राज्य स्तर से चिन्हित किया गया है। उन्होंने 481 राजस्व ग्रामों को उत्कृष्ट श्रेणी में ओडीएफ प्लस ग्राम बनाए जाने के लिए ग्राम स्वच्छता प्लान को जिला स्वच्छता समिति द्वारा स्वीकृति के लिए सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे अनुमति प्रदान की गयी। 

विज्ञापन
481 villages of Aligarh will become ODF plus model
जिला स्वच्छता समिति, जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति, जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। जिसमें जनपद के चिन्हित 481 राजस्व ग्रामों को उत्कृष्ठ श्रेणी में ओडीएफ प्लस ग्राम बनाए जाने के लिए तैयार ग्राम स्वच्छता प्लान की स्वीकृति के साथ कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जनपद में स्वच्छ भारत मिशन एवं ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने में हुई प्रगति पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता एक मंजिल नहीं है जिसे एक बार पा लिया जाए, इसे जनसहभागिता से कायम रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत मई माह में हुए कार्यों के आधार पर अलीगढ़ को प्रदेश में सातवां एवं देश में 15 वां स्थान प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष में जनपद के 398 ग्राम पंचायतों के समस्त राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए कुल 481 ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल के लिए राज्य स्तर से चिन्हित किया गया है। उन्होंने 481 राजस्व ग्रामों को उत्कृष्ट श्रेणी में ओडीएफ प्लस ग्राम बनाए जाने के लिए ग्राम स्वच्छता प्लान को जिला स्वच्छता समिति द्वारा स्वीकृति के लिए सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे अनुमति प्रदान की गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए वित्तीय वर्ष में विकास खंड अतरौली के चपौटा, इगलास के बहादुरपुर, चंडौस के सूरजपुर, धनीपुर के भटौला एवं गंगीरी के ग्राम गंगीरी को शामिल करते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें चेतावनी निर्गत करने के साथ ही तथ्यात्मक प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। प्लास्टिक अपशिष्ट के समुचित निपटान के लिए विकास खंड के तहत ग्रामों से प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर इस यूनिट के माध्यम से प्रबंधित किया जाना है। 


जिला स्वच्छता समिति ने विकास खंड लोधा पर एक पीडब्लूएमयू की स्थापना के लिए अनुमति प्रदान की गयी है। इस क्रम में विकास खंड लोधा की ग्राम पंचायत लोधा एवं विकास खंड चंडौस की ग्राम पंचायत रामपुर- शाहपुर में स्थापना के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के मद से लोधा को 07.68 लाख एवं चंडौस के रामपुर-शाहपुर में 07.68 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। यहां सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, ब्लॉक प्रमुख खैर, ग्राम प्रधान गोधा, ग्राम प्रधान भरतपुर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed