फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   479 caught without ticket at Aligarh railway station

Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर पकड़े 479 बिना टिकट, धूम्रपान करते हुए 11 दबोचे, वसूले ढाई लाख रुपये से अधिक

Mon, 27 Nov 2023 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:58 PM IST
सार

दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर गुजरने वाली सभी पैसेंजेर, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए और सफर में धूम्रपान करने वाले 479 यात्रियों को पकड़ लिया गया। इनसे 2,67,430 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
479 caught without ticket at Aligarh railway station
चेकिंग अभियान में यात्री पर टिकट चेक करते रेलवे के अधिकारी - फोटो : रेलवे प्रशासन

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 26 नवंबर को ट्रेनों में बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करते पकड़े गए 479 यात्रियों से 2,67,430 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा ट्रेनों में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा एवं धूम्रपान करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशि भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय हिमांशु शुक्ला एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर गुजरने वाली सभी पैसेंजेर, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन


यहां कुल 479 यात्रियों को बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करते पकड़ा गया। 234 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना स्वरूप 1,62,740 रुपये वसूल किए। दूसरी तरफ 234 यात्रियों को अन्य रूप से अनियमित यात्रा करते पकड़े जाने 1,03,590 रुपये जुर्माना वसूला गया। यहां 11 लोगों को ट्रेन में सफर के दौरान धूम्रपान करते हुए पकड़कर 1100 रुपये का जुर्माना वसूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed