फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   47 lakh saplings will be planted in the district this year

Aligarh News: जिले में इस साल भी रोपे जाएंगे 47 लाख पौधे

Thu, 01 Jun 2023 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
47 lakh saplings will be planted in the district this year
जिले में पर्यावरण को बचाने के लिए बीते साल की तरह इस साल भी करीब 47 लाख पौधे रोपे जाएंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पौधारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में वन विभाग की 22 पौधशालाएं हैं, जिसमें पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध हैं, ऐसे में निजी नर्सरी से पौधे खरीदना शासकीय धन का अपव्यय माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सीडीओ की अनुमति के बिना कोई भी विभाग निजी नर्सरी से पौधा नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन




पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा ने सुझाव दिया कि नदियों को संरक्षित रखने एवं उन्हें पुनर्जीवित करने एवं जल स्तर में वृद्धि करने के लिए आवश्यक है कि नदियों के किनारे व्यापक पौधारोपण एवं तालाब निर्माण कराए जाएं। डीएम ने सुझावों पर अमल करते हुए काली नदी समेत अन्य नदियों के किनारे वृहद पौधारोपण एवं तालाबों का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिशन लाइफ की प्रतिज्ञा ली
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के प्रति चेतना विकसित करने, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को ज्यादा सुरक्षित एवं हरी-भरी धरा देने के लिए आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहते हुए कार्य करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि बीते वर्ष पूरे प्रदेश में 35 करोड़ एवं जनपद में 47 लाख पौधे रोपे गए थे। इस वर्ष भी 47 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य मानते हुए विभागों को एक सप्ताह में कार्ययोजना उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed