फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   460 corona infected in district, 265 recovered

जिले में 460 कोरोना संक्रमित, 265 स्वस्थ हुए

Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
460 corona infected in district, 265 recovered
कोरोना की दूसरी लहर में दिन-प्रतिदिन नए रिकार्ड बना रही है। बृहस्पतिवार को जिले में 460 कोरोना केस मिले हैं, जबकि 265 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3214 हो गई है। बृहस्पतिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार चार मरीजों की मौत हुई हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 85 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। संक्रमण के रोजाना रिकॉर्ड टूट रहे हैं। बुधवार को जिले में 458 पॉजिटिव केस थे तो बृहस्पतिवार को संख्या बढ़कर 460 पहुंच गई। इन्हें मिलाकर वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 3214 हो गई है। अब तक कुल 17893 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

जबकि बृहस्पतिवार को 5018 सैंपल को मिलाकर अब तक 7.81 लाख लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को स्वस्थ हुए 265 लोगों को मिलाकर 14835 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर बृहस्पतिवार सुबह तक दर्ज 4 लोगों की मौत मिलाकर अब तक 85 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना से मौत का आंकड़ा दर्ज नहीं है। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक मिल पाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और आवश्यक काम से ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed