{"_id":"5cba2de9bdec222dc9131f28","slug":"41555705321-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के सभी ठेके के काम जांच के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के सभी ठेके के काम जांच के रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रधानमंत्री के मंच पर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने के बाद लगी आग की घटना के बाद बिजली विभाग के सभी काम जांच के रडार पर आ गए हैं। इन कामों की गुणवत्ता को लेकर तो पहले भी सवाल उठते रहे हैं अब इनकी गहन जांच के निर्देश दिए जाने के बाद कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो शहर में विभिन्न स्थानों पर अंडर ग्राउंड बिजली की लाइनें बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर शिकायत मिली है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जगह दूसरे निगम (पश्चिमांचल) की केबलें डाल दी गई हैं। इसी तरह तारों और अन्य उपकरणों की गुणवत्ता को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठे, लेकिन वह ज्यादा मुखर नहीं हो सके, लेकिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में मंच के नीचे शार्ट सर्किट की घटना के बाद अब बिजली विभाग के सारे काम ही रडार पर आ गए हैं। बिजली विभाग के कामों की अब गहनता से जांच की बात कही जा रही है जिसमें गुणवत्ता पहली प्राथमिकता होगी।