{"_id":"5c9152f2bdec2214655587cb","slug":"41553027826-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के झूठ से सावधान रहना : एबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के झूठ से सावधान रहना : एबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद ने सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटने को कहा है। सपा के क्वार्सी स्थित जिला कार्यालय पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव शुरू हो गया है। भाजपा के लोग झूठ बोलकर वोट मांगने आयेंगे, उनसे सावधान रहना है। भाजपा के झूठे वादों की पोल जनता के बीच खोलनी है।
प्रदेश सचिव आमिर चौधरी ने कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं से दो करोड़ नौकरी हर वर्ष देने का वायदा किया था, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी के बाद पहले स्थापित लाखों रोजगार खत्म हो गए। ये वादा युवाओं के साथ एक मजाक था। वर्तमान में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, जिसका जवाब वोट की चोट से दिया गया। यहां पर यूथ ब्रिगेड प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान, प्रदेश सचिव तरुन चौहान, प्रदेश सदस्य इसरार सोलंकी, महानगर उपाध्यक्ष मोहसिन बलौत, आमिर राजपूत, अल्पसंख्यक जिला सचिव सबा खान आदि लोग मौजूद रहे।