फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चुनाव से पहले न लगे नजर, होली पर कड़े पहरे में शहर

चुनाव से पहले न लगे नजर, होली पर कड़े पहरे में शहर

Tue, 19 Mar 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले न लगे नजर, होली पर कड़े पहरे में शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ऐन पहले होली पर्व अलीगढ़ जैसे सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में अमन के साथ निपटे, इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को अधिकारियों के स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गईं।

वहीं देर शाम प्रमुख सचिव व डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान शहर को आठ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू करना तय किया गया है।
विज्ञापन


वहीं सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से होली पर हुड़दंगियों व खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। चुनाव के लिए मौजूद पैरामिलिट्री फोर्स भी होली पर सुरक्षा इंतजाम देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार एक कंपनी आरएएफ के अलावा पीएसी, देहात से 60 दरोगा व काफी संख्या में सिपाही होली को लेकर मिले हैं। तय किया गया है कि 20 मार्च को बाजार की होली पर पुराने शहर के सभी मिश्रित आबादी वाले व संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के अलावा चुनाव के लिए यहां मौजूद पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया जाएगा।

इसके अलावा हर होलिका दहन स्थल पर पुलिस मौजूद रहेगी, जबकि सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर चौकी प्रभारी मौजूद रहेंगे। आठ सेक्टरों पर पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट रहेंगे।

इसी तरह 21 को धूल के दिन व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था 20 मार्च की सुबह 8 बजे से शुरू होकर 21 को होली खेलने के बाद तक रहेगी।

शराब और तेज रफ्तार राइडिंग पर कड़ी नजर
होली पर तय किया गया है कि निर्धारित समय पर ही शराब की दुकानें खुलेंगी और बंद होंगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं तेज रफ्तार बाइक राइडिंग पर रोक के लिए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी।

देर शाम प्रमुख सचिव व डीजीपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि के अलावा जिले के अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। इस दौरान जरूरी निर्देश दिए गए।

- शहर में होली पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कहीं भी कोई भी कानून तोड़ेगा, उस पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। -आकाश कुलहरि


होली पर दो दिन रूट रहेगा डायवर्ट

होली और लोकसभा चुनाव के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। शहर में 20 और 21 तारीख को भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

इसके साथ ही कई मार्गों पर एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई है, जिससे की भीड़भाड़ भरे इलाकों में भारी वाहनों का प्रवेश न हो सके। अकसर भारी वाहन जाम का कारण बनते हैं।

एसपी ट्रैफिक की ओर से जारी पत्र के अनुसार दिल्ली-बुलंदशहर से सारसौल चौराहा की ओर आने वाले वाहनों को बाईपास होकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इधर, आगरा-मथुरा रोड की ओर से आने वाले वाहनों को सासनीगेट चौराहा से बाईपास होकर रवाना किया जाएगा।

वहीं, अतरौली की ओर से क्वार्सी चौराहा आने वाले वाहन शहर के अंदर जाने के बजाय बाईपास से होकर रवाना होंगे। वहीं, एटा और कानपुर से आने वाले भारी वाहनों को एटा चुंगी चौराहे से ही बाईपास की ओर रवाना कर दिया जाएगा।

लालडिग्गी और केलानगर से नहीं गुजरेंगे सकेंगे चार पहिया वाहन

लालडिग्गी चौराहा से लेकर अब्दुल्ला कालेज, मैरिस रोड की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। इस वाहनों को एएमयू सर्किल से होकर दोदपुर, केला नगर से होते हुए रामघाट रोड की ओर रवाना किया जाएगा।


इधर केलानगर चौराहा से दोदपुर व एएमयू सर्किल की जाने वाले चार पहिया सहित भारी वाहनों और ई-रिक्शा को मैरिस रोड चौराहा से अब्दुल्ला, लाल डिग्गी से होते हुए एएमयू सर्किल एवं दोदपुर की ओर रवाना किया जाएगा। हालांकि एकल मार्ग व्यवस्था के दौरान एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ी पर प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed