{"_id":"5c5c9d4ebdec2211d240bf37","slug":"41549573454-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 430 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 430 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन दोनों पालियों में हाईस्कूल की संगीत गायन व इंटरमीडिएट की ग्रंथ शिल्प, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा थी। पहले दिन दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटर के पंजीकृत 2808 परीक्षार्थियों में से 2378 ने परीक्षा दी। जबकि 430 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बता दें कि सुबह की पहली पाली में संगीत गायन की परीक्षा में 388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 375 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 13 अनुपस्थित रहे। इसी पाली इंटर की ग्रंथ शिल्प की परीक्षा में 31 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 30 ने परीक्षा दी और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जबकि दूसरी पाली में इंटर की मनोविज्ञान में 633 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 557 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 76 अनुपस्थित रहे। शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 1755 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1416 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 339 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं तर्क शास्त्र में पूरे जिले में से अतरौली तहसील में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। जो अनुपस्थित रहा।