फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मायावती का मुखौटा उतर चुका है, वह दलित नहीं दौलत की बैटी

मायावती का मुखौटा उतर चुका है, वह दलित नहीं दौलत की बैटी

Tue, 11 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मायावती का मुखौटा उतर चुका है, वह दलित नहीं दौलत की बैटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने बसपा अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के चेहरे पर लगा मुखौटा उतर चुका है। वह दलित की नहीं बल्कि दौलत की बेटी है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अधूरे मिशन को भाजपा पूरी कर रही है।

सोमवार को मंजू दिलेर जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। मंजू दिलेर ने कहा कि दलित समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। दूसरे पार्टी के लोग हमें बेचने-खरीदने का काम करते हैं। गठबंधन बनाने वाले लोग सिर्फ अपना खजाना भरते हैं और परिवार के बारे में सोचते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन लोगों का ऐसा इंतजाम कीजिए कि उत्तर प्रदेश में टिके नहीं। सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का नाम लेती है। आंबेडकर जब महाराष्ट्र से चुनाव लड़ रहे थे तो अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ प्रत्याशी नहीं होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने उनके खिलाफ प्रत्याशी खड़ा किया।
विज्ञापन


शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि आपसे वोट सभी ने लिया लेकिन उसकी कीमत चुकाने का प्रयास किसी ने नहीं किया। भाजपा ने दलदल से निकाल कर दलित समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। खैर विधायक अनूप प्रधान ने कहा कि भाजपा ने देश को पहली बार दलित राष्ट्रपति दिया। राष्ट्रपाल और अन्य पद देकर समाज को गौरवान्वित किया। इगलास विधायक राजवीर दिलेर ने एकजुट होकर भाजपा को वोट देने का आह्वान किया। कार्यक्रम को महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, ओम प्रकाश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पंकज पंवार, राज कुमार सहयोगी, अरुण फौजी, भगत सिंह भगवासिया, भू प्रकाश माहौर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य तथा संचालन महानगर अध्यक्ष संदेश राज ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, रीता राजपूत, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचे कठेरिया और बृजलाल
भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. राम शंकर कठेरिया, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, राज्य सभा सांसद रामसकल आदि के आने की बात प्रचारित की गई थी। लेकिन ऐन मौके पर तीनों नेता नहीं आए। कार्यक्रम सुबह दस बजे से प्रारंभ होना था लेकिन 12 बजे तक कोई भी अतिथि नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य ने बताया कि प्रो. रामशंकर कठेरिया किसी महत्वपूर्ण बैठक की वजह से नहीं आए। जबकि बृजलाल व्यक्तिगत कारणों से नहीं आ सकें।


या तो मुझे भगवा में कर लो अथवा तुम बसपा में आ जाओ
अभिनंदन समारोह में नौरंगाबाद छावनी निवासी बसपा कार्यकर्ता प्रताप सिंह चक्रवर्ती पहुंच गए थे। उन्होंने इस बात पर आपत्ति दर्ज की कि भाजपा के बैनर पर बाबा साहब का फोटो दाएं के बदले बाएं साइड लगा है। यह कहकर वह कार्यक्रम का बहिष्कार कर जाने लगे। उन्हें संभालने भाजपा कार्यकर्ता दलजीत सिंह त्यागी पहुंचे। उनसे चक्रवर्ती ने कहा कि या तो मुझे भगवा में कर लो अथवा तुम बीएसपी में आ जाओ। पूछे जाने पर कहा कि बाबा साहब को दाएं साइड में गौतम बुद्ध वाले स्थान पर लगना चाहिए था। कुछ ही समय में चक्रवर्ती वहां अकेले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed