फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हरदुआगंज पावर हाउस की यूनिट पर रेलवे और शासन के बीच फंसी

हरदुआगंज पावर हाउस की यूनिट पर रेलवे और शासन के बीच फंसी

Fri, 31 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज पावर हाउस की यूनिट पर रेलवे और शासन के बीच फंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरदुआगंज तापीय परियोजना की नई बन रही यूनिट के लिए जमीन के एक हिस्से पर रेलवे के दावेे के बाद जमीन की नापजोख शुरू हो गई है। जानकारों के अनुसार यह जमीन रेलवे की हुई तो रेलवे से जमीन मांगी भी जा सकती है। अथवा परियोजना स्थल के आसपास विस्तार की संभावना तलाशी जा सकती है। हालांकि यूनिट का निर्माण कर रही कंपनी तोशीबा के अधिकारियों ने इस स्थिति से स्वयं को अलग करते हुए कहा है कि यह रेलवे और यूपी सरकार के बीच का मामला है। इससे कंपनी का कोई लेना देना नहीं है।

हरदुआगंज थर्मल पावर जिसे कासिमपुर पावर हाउस के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर 610 मेगावाट क्षमता की यूनिट थी। सन 2015 में सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 630 मेगावाट क्षमता की नई यूनिट की आधारशिला रखी और काम शुरू हुआ। यूनिट बनाने की जिम्मेदारी जापान की तोशीबा कंपनी को दी गई। काम शुरू हुआ तो पहले स्थानीय लोगों को गिरते भूजल स्तर की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


जब कंपनी ने वहां बोरिंग आदि करा दी, तो अब बताया गया है कि निर्माण स्थल पर 132 मीटर अंदर तक रेलवे ने अपनी जमीन होने का दावा कर दिया है। यह क्षेत्र अलीगढ़ और चंदौसी ब्रांच लाइन के आसपास का है, इसलिए यहां पर गत दिवस मुरादाबाद रेलवे क्षेत्र के अधिकारी जमीन को देखने आए। इसके बाद नापजोख का काम शुरू हुआ है। इसमें कई दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जो मामला है वह रेलवे और यूपी सरकार के बीच का है। जमीन पर स्वामित्व को लेकर बात आई है। जहां तक नई यूनिट के निर्माण की बात है तो निर्माण कार्य चल रहा है। उस पर कोई प्रभाव नहीं है। हमें तो जमीन जो दी जाएगी उसी पर निर्माण करेंगे। उसकी उपलब्धता राज्य सरकार कराएगी।’ - अमिताभ गांगुली, महाप्रबंधक (सिविल) तोशीबा।


नई यूनिट के लिए मिक्सिंग प्लांट को बंद किया

रेलवे के जमीन पर दावे के बाद कासिमपुर पावर हाउस में निर्माणाधीन यूनिट के लिए तैयार हो रहे कंक्रीट के काम को बंद कर दिया है। यहां पर खड़ा मिक्सर बंद है। बताया गया है कि माप पूरी होने तक मिक्सिंग का काम बंद रहेगा। यूनिट का और मैकेनिकल काम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed