{"_id":"5b870cb342c792464429f538","slug":"41535577267-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्रुपूरित नेत्रों से पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्रुपूरित नेत्रों से पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को दी अंतिम विदाई
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बरौली के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता मुनीश गौड़ को परिजन एवं भाजपा नेताओं ने अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार क्वार्सी स्थित शमशान गृह में किया गया। उनके बडे पुत्र विवेक गौड़ ने मुखाग्नि दी। पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में भाजपा के अतिरिक्त कांग्रेस, बसपा एवं सपा नेता भी शामिल हुए।
भाजपा के झंडे में मुनीश गौड़ की शव यात्रा एडीए कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। पुत्रों के अतिरिक्त एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रघुराज सिंह आदि ने पूर्व विधायक को कंधा दिया।
रामघाट रोड से पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर को वाहन से शमशान गृह तक ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा के अतिरिक्त कांग्रेस, बसपा एवं सपा के नेता भी शामिल हुए। रघुराज सिंह राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम स्थगित कर पहुंचे थे। वहीं कोल विधायक अनिल पाराशर भी लखनऊ से वापस आए थे। पूर्व सांसद शीला गौतम व्हील चेयर से अपने घर से निकली और मुनीश गौड़ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित की। अंतिम संस्कार के पहले पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने सम्मान के साथ पार्टी का झंडा स्व. मुनीश गौड़ के पुत्र को सौंपा।
विज्ञापन
अंतिम विदाई देने पहुंचने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूनम बजाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पांडेय, ठाकुर श्यौराज सिंह, उमेश कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह हिंडोल, योगेंद्रपाल सिंह लालू, भूपेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, अनेकपाल सिंह, हेमंत राजपुत, नागेंद्र प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, अतुल गौड़, डॉ. निशित शर्मा, अन्नू आजाद, परशुराम, मनोज, चंद्रमणि कौशिक, लवली चौहान के अतिरिक्त कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, बसपा के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह आदि प्रमुख थे।
मुनीश गौड़ के निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति र्हुई है, जिसकी भरपाई असंभव है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वह सच्चे जनसेवक, व्यवहार कुशल एवं कर्मठ नेता थे। छात्र जीवन से ही वह मेरे मार्गदर्शक बड़े भाई तथा हितैषी रहे।
- ठाकुर जयवीर सिंह, एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री
मुनीश गौड़ भाजपा के सच्चे सिपाही एवं मेहनती इंसान थे। उनके निधन से पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। विधायक रहते हुए उन्होंने जनता के लिए कार्य किया। जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा की। राजनीतिक जीवन में उन पर कोई दाग नहीं लगा।
- शशि सिंह, भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख टप्पल
सरल व सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे मुनीश : ब्राह्मण महासभा
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा अचलताल स्थित कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। महासभा के महानगर अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा कि मुनीश गौड़ बहुत ही सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका हर जाति एवं धर्म के व्यक्तियों में परस्पर मेल भाव था। उनके जाने से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। दुख की घड़ी में पूरा समाज मुनीश गौड़ के परिवार के साथ खड़ा है। शोक व्यक्त करने वालों में हरिओम गौड़, सौरभ पंडित, लक्ष्मी शर्मा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा, खुशबू शर्मा, सुशील उपाध्याय, विक्रम शर्मा, अंकित भारद्वाज, अंकित अवस्थी, अनुराधा शर्मा, राकेश शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा, नारायण सारस्वत, बॉबी गौतम, सत्येंद्र पंडित आदि शामिल है।