फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अतिमहत्वपूर्ण...16 अस्थायी एडीजीसी 14 दिन को तैनात

अतिमहत्वपूर्ण...16 अस्थायी एडीजीसी 14 दिन को तैनात

Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अतिमहत्वपूर्ण...16 अस्थायी एडीजीसी 14 दिन को तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शासन द्वारा हटाए गए जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) सहित 18 अपर व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं में से 16 पदों पर जिलाधिकारी स्तर से अस्थायी तैनाती कर दी गई है। इसमें डीजीसी पद पर एडीजीसी धीरेंद्र सिंह तौमर को कार्यवाहक के रूप में तैनात कर दिया है, जबकि 16 एडीजीसी 14 दिन के लिए अस्थायी रूप से बनाए गए हैं।

पिछले दिनों प्रदेश सरकार के विशेष सचिव संजय खरे के आदेश पर यहां तैनात जिला शासकीय अधिवक्ता अपराध अवसारुल हसन किदवई के अलावा एडीजीसी पद के 18 अधिवक्ताओं को हटा दिया गया था। चूंकि इन पदों पर नई तैनाती शासन स्तर से नहीं की इसके चलते जिलाधिकारी स्तर से एडीजीसी धीरेंद्र सिंह तौमर को कार्यवाहक डीजीसी क्रिमिनल की जिम्मेदारी दे दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी क्रिमिनल के 14 व सिविल के 3 एडीजीसी पद रिक्त चल रहे थे, जिन्हें लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। इन्हीं आवेदनों के बीच अधिवक्ताओं की ओर से यह अनुरोध किया गया कि जब तक शासन से नई तैनाती नहीं होती है, तब तक अस्थायी रूप से उन्हें एडीजीसी बनाया जाए। इस अनुरोध को स्वीकारते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने विधि परामर्शी निर्देशिका के नियमानुसार क्रिमिनल में 14 व सिविल में तीन एडीजीसी 14 दिन के लिए अस्थायी रूप से तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 2 जुलाई से 15 जुलाई तक अस्थायी कार्य करेंगे। उन्हें नियत मानदेय दिया जाएगा। इसके आगे जरूरत के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। इन्हें बिना पूर्व सूचना के हटाया भी जा सकता है। जिनकी तैनाती की गई है, उनमें रामकुमार, सुधांशु अग्रवाल, कृष्ण मुरारी जौहरी, कुलदीप कुमार, रघुवंश शर्मा, गिर्राज किशोर सिंघल, योगेंद्र शर्मा, गोपाल सिंह राना, प्रमेंद्र जैन, सुधाकर कुलश्रेष्ठ, तरुण कुमार, अमर सिंह तौमर, शैलेंद्र कुमार अग्रवाल, जयप्रकाश, हेवेंद्र कुमार, ललित कुमार सिंह पुढ़ीर शामिल हैं। जिलाधिकारी स्तर से की गई इस तैनाती की पुष्टि मंगलवार देर रात एडीएम सिटी एसबी सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed