{"_id":"5b3284a44f1c1bf56e8ba0cd","slug":"41530037412-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर चालक से फर्जी टीआई बनकर वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर चालक से फर्जी टीआई बनकर वसूली
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फर्जी यातायात निरीक्षक (टीआई) बनकर कंटेनर के चालक से वसूली के लिए कागजात दिखाने के लिए कहा। जब ड्राइवर ने कागज दिखाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की। चालक ने इस मामले की कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर पुलिस को कंटेनर संख्या एचआर 55 एबी-7518 के चालक समीर निवासी जलालपुर कोतवाली देहली गेट अलीगढ़ ने पुलिस को तहरीर दी है। चालक का आरोप है कि वह शहर में अपने कंटेनर से सामान लेकर आया था। इस दौरान गिजरौली के निकट एक शख्स ने उससे कंटेनर के कागजात दिखाने को कहा।
जब उसने कागजात दिखाने से पूर्व इस व्यक्ति का परिचय पूछा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इसकी सूचना चालक ने शहर में सामान मंगवाने वाली पार्टी को दी तो वह लोग भी मौके पर पहुंच गए और चालक के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।