{"_id":"5b0b16334f1c1b9e6e8b4dda","slug":"41527453235-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच के बादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच के बादेश
Updated Mon, 28 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बीती 22 मई मंगलवार की रात्रि थाना टप्पल के गांव महराजपुर के जंगलों में हुए पुलिस एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। इसकी जांच एसडीएम कोल जुगेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
इस एनकाउंटर में छैमार प्रजाति के बाबरिया गिरोह के कुख्यात बदमाश भीका को पुलिस ने घायल कर दिया था, जिसकी ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल लाने पर मौत हो गई थी।
इस एनकाउंटर में प्रभारी निरीक्षक टप्पल थाना, सर्विलांस टीम के सदस्य थे। एनकाउंटर में कु ख्यात अपराधी भीका उर्फ अब्दुल करीम उर्फ वाकिल उर्फ मियां पुत्र रसीद निवासी ग्राम चिनियावली मढ़ईया जिला संभल, हाल पता दानिशपुर डेरा दादों जनपद अलीगढ़ घायल हो गया था।
विज्ञापन
उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान की मृत्यु हो गई थी। इस पूर्ण घटना की पारदर्शिता से मजिस्ट्री जांच के लिए एसडीएम कोल जुगेंद्र सिंह को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने उनको निर्देशित किया है कि वह अपनी सुस्पष्ट मजिस्ट्रीयल जांच आख्या मय अनुलग्नक तीन प्रतियों में 15 दिन में जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे इस प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही पूर्ण की जा सके।