{"_id":"5ad266b84f1c1b9e098b4984","slug":"41523738296-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई आंबेडकर जयंती
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारत रत्न बाबा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन ग्राम स्वराज अभियान का भी नगर पंचायत पिलखना से कमिश्नर अजय दीप ने सूत्रपात किया।
इस दौरान डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शासकीय नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बाबा साहब को याद किया गया तो विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाबा साहब पर आधारित कार्यक्रम हुआ।
मुख्य अतिथि एवं मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने सीडीओ दिनेश चंद्र और अपर आयुक्त फैसल आफताब के साथ अंबेडकर प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने कहा कि आंबेडकर ने अपने प्रारंभिक जीवन में संघर्ष झेलते हुए भी परिस्थितियों से हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव में छिपी हुई बच्चों की प्रतिभा को निखारना चाहती है।
बेघरों को आवास देना चाहती है, जिन घरों में अंधेरा है, वहां नि:शुल्क बिजली, अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी के सैंपल की जांच की जा रही है। इससे पूर्व बेसिक प्राइमरी स्कूल मडराक की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और देश प्रेम के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। पिलखना क्षेत्र के अधिशासी अभियंता विद्युत वीरभद्र ने सौभाग्य योजना की जानकारी दी।
इस मौके पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त पिलखना शाखा के मैनेजर एसएम नईम, लीड बैंक मैनेजर आनंद गर्ग, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरएन शर्मा, उपजिलाधिकारी कोल डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में बाबा साहब की स्मृति में सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं सांसद सतीश गौतम ने बाबा साहब को नमन करते हुए बाबा साहब के जन्मदिवस को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा एससी एसटी एक्ट के मामले में जो फैसला लिया है वह बाबा साहब आंबेडकर के ही कानून से निकला है। सीडीओ ने कहा कि संविधान निर्माता के रूप में बाबा साहब आंबेडकर एक मूल सूत्रधार के रूप में अवतरित हुए थे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह के साथ बड़ी संख्या में अफसर मौजूद थे। विकास भवन के गांधी सभागार में सीडीओ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का भावभीना स्मरण किया गया। सीडीओ ने बाबा साहब के आदर्शों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्त्रस्म में विकास से जुड़े विभिन्न अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।