{"_id":"5a64e9994f1c1ba2268b5b52","slug":"41516562841-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे शौच करने पर सांसद ने छीने कैमरे-First Page","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे शौच करने पर सांसद ने छीने कैमरे-First Page
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम रविवार को मीडिया कर्मी के कैमरे में कैद हुए तो आपा खो बैठे।
वह एक स्कूल की दीवार पर खुले में लघुशंका कर रहे थे, तभी इलेक्ट्रानिक चैनल के एक पत्रकार ने उनकी फोटो खींच ली। इस पर सांसद ने पत्रकार का कैमरा छीन लिया। खींचे गए फोटो डिलीट कर दिए। साथ ही मीडिया कर्मी को जमकर हड़काया।
रविवार की दोपहर खेरेश्वर पुलिस चौकी के समीप स्थित रेडियंट स्टार स्कूल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का स्वागत समारोह था। इसी कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम भी पहुंचे थे।
वह अपनी गाड़ी से उतरकर कार्यक्रम स्थल वाले स्कूल की दीवार पर लघुशंका करने लगे। एक न्यूज चैनल के पत्रकार कैलाश चौधरी की उन पर नजर पड़ी तो वह सांसद के खुले में लघुशंका करते हुए तस्वीर लेने लगे।
विज्ञापन
यह देख सांसद का पारा सातवें आसमान में पहुंच गया। उन्होंने लपककर कैलाश का कैमरा छीन लिया। सभी तस्वीरें डिलीट करा दीं, साथ ही कैमरा वापस करने से मना कर दिया।
कैलाश के तमाम अनुरोध के बाद उन्होंने कैमरा वापस किया। चर्चा है कि बीजेपी के नेताओं ने भी सांसद की ऐसी तस्वीर ली हैं, जिसे सांसद नहीं देख सके। हालांकि भाजपाई उन तस्वीरों को छिपाते रहे। बताते हैं इस दौरान पार्टी के कई विधायक व बड़े नेता वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने सांसद को कैमरा छीनने से नहीं रोका।
कैमरा छीनने या जबरन फोटो डीलिट कराने की मुझे तो कुछ जानकारी ही नहीं है। कुछ हुआ होता तो जानकारी होती।
- सतीश गौतम, सांसद, अलीगढ़
खुले में स्कूल की दीवार पर लघुशंका करते देख कर मैने सांसद सतीश गौतम की फोटो खींच ली थी। इस पर उन्होंने मेरा कैमरा छीनकर सभी फोटो डिलीट करवा दिए और कैमरा अपनी गाड़ी में रख लिया। मेरे बार-बार अनुरोध करने के बाद उन्होंने कैमरा वापस किया।
- कैलाश चौधरी, पीड़ित पत्रकार