{"_id":"5a3ac6d54f1c1b686a8baf35","slug":"41513801429-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रे इंटरनेशनल और नगर निगम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रे इंटरनेशनल और नगर निगम ने जीते मैच
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रे इंटरनेशनल और नगर निगम ने जीते मैच
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
महुआ खेड़ा के क्रिकेट ग्राउंड पर अमर उजाला टी-20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रे इंटरनेशनल ने आइडिया को शिकस्त दी। वहीं, बी ग्रुप में नगर निगम ने जट्टारी ऑटो को हरा दिया।
बुधवार को ग्रुप ए और बी में एक-एक मैच खेले गए। ग्रुप ए में शामिल रे इंटरनेशनल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। आइडिया के सलामी बल्लेबाज अमित कंसल व दीपक सोनी सस्ते में आउट हो गए। सधी गेंदबाजी के आगे बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
राजीव पांडेय ने सर्वाधिक 13 रन का योगदान दिया है। नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। पूरी टीम 15.4 ओवर में 49 रन पर ढेर हो गई। भूपेंद्र सिंह व आशीष गुप्ता ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में उतरी रे इंटरनेशनल की शुरुआत काफी खराब रही। राकेश ठाकुर व मंतोष सिंह सस्ते में पवेलियन लौट गए। भरत जादौन ने 15 रन बनाकर आइडिया टीम को छह विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच रे इंटरनेशनल के आशीष गुप्ता को दिया गया।
दूसरा मैच जट्टारी ऑटो व नगर निगम के बीच खेला गया। नगर निगम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत काफी खराब हुई। 10 रन पर दो विकेट गिर गए थे।
विक्की चंदेल ने 30 रन व विकास कश्यप ने 20 रन बनाए। पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। अंकित ने चार विकेट झटके। जवाब में उतरी जट्टारी ऑटो की भी शुरुआत काफी खराब रही। शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया।
मध्यक्रम बिखर गया। तुषार ने 42 रन की पारी खेली। उनके आउट होते ही जीत हाथ से फिसल गई। पूरी टीम 18.3 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। नगर निगम ने सात रन से जीत दर्ज की। शोएब जैदी ने चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच नगर निगम के शोएब को दिया गया। इस मौके पर अर्जुन सिंह फकीरा, मसूद अमीनी, यासीन शम्स, नदीम खांडे, तस्लीम मुख्तार, अजय शर्मा, मुताहिर जैदी आदि मौजूद रहे।
आज का मैच
गुरुवार को ग्रुप ए में सुबह 8:30 बजे प्रशासन एकादश बनाम न्यूज 18 के मध्य मैच होगा। दोपहर 12 बजे ग्रुप बी में रोटरी प्राइड क्लब बनाम पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा।
मुख्य सहयोगी
अनु ओवरसीज
सहयोगी
बीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज मेलरोज बाईपास
अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल महुआ खेड़ा
जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब
यश रेजीडेंसी
अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन