{"_id":"5a2ef58f4f1c1bc9678c13da","slug":"41513026959-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन परिस्थितियों में जीत हासिल करने पर मायावती ने फुरकान की थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन परिस्थितियों में जीत हासिल करने पर मायावती ने फुरकान की थपथपाई पीठ
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
कठिन परिस्थितियों में जीत हासिल करने
पर मायावती ने फुरकान की थपथपाई पीठ
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले सोमवार को नवनिर्वाचित मेयर मो. फुरकान लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले। अलीगढ़ में मेयर की सीट जीतने पर पार्टी सुप्रीमो ने बेहद खुशी जताई और एकजुट होकर आगे के चुनावों में काम करने के निर्देश दिए।
मेयर का चुनाव जीतने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने फोन पर नवनिर्वाचित मेयर मो. फुरकान को बधाई दी थी। अब पार्टी सुप्रीमो के बुलावे पर सोमवार को मो. फुरकान लखनऊ गए और मायावती से उनके निवास पर मिले।
बसपा सुप्रीमो ने बेहद कठिन परिस्थितियों में जीत हासिल करने पर मो. फुरकान व स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। साथ ही लोकसभा चुनावों में भी इसी तरह जुटने का निर्देश दिया। फुरकान का कहना था कि बहनजी अलीगढ़ की जीत पर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
इस दौरान एमएलसी व मुख्य जोन कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ के साथ ही पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, सूरज सिंह, महेश चौधरी, अशोक प्रजापति, विजय चंदेल, हाजी इलियास आदि भी बैठक में मौजूद रहे।
हिंदी में ही दिलाएंगे शपथ : मेयर
नवनिर्वाचित मेयर मो. फुरकान का कहना है कि वह संवैधानिक व्यवस्था के तहत की नगर निगम के पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। जैसे पहले शपथ दिलाई जाती रही है, उसी तरह से इस बार भी दिलाएंगे। वैसे भी हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।