फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में हवालात में कटी पति की रात तो बोला अब कभी न पीटूंगा

अलीगढ़ में हवालात में कटी पति की रात तो बोला अब कभी न पीटूंगा

Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में हवालात में कटी पति की रात तो बोला अब कभी न पीटूंगा
हवालात में कटी पति की रात तो बोला, अब कभी न पीटूंगा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी।

पहले प्यार की बड़ी बड़ी बातें और जिंदगी भर पलकों पर बिठाकर रखने के दावे और शादी के छह माह बाद ही पत्नी को आए दिन पीटने वाले पति की अकल एक रात की हवालात ने ठिकाने लगा दी।

थाने की हवालात में एक रात क्या गुजारनी पड़ी कि सुबह होते ही पति ने पत्नी के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया। जिंदगी में कभी मारपीट न करने की कसमें खाने लगा। पत्नी को भी तरस आ गया तो पुलिस ने भी दोनों के बीच समझौता होने पर पति को छोड़ दिया।
विज्ञापन


गोसपुर गांव निवासी रनवीर ने छह माह पहले ही न्यायालय में शादी की थी। सोमवार की देर शाम उसकी पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उसका पति बेवजह उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने रनवीर को पकड़ लिया और रात भर थाने के हवालात में बंद रखा। मंगलवार की सुबह पत्नी थाने पहुंची तब तक पति की अकल ठिकाने आ चुकी थी।


उसने पत्नी से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि वह कभी मारपीट नहीं करेगा। पुलिस वालों ने भी चेताया कि परिवार में हंसी-खुशी रहें। लड़ाई झगड़ा करने पर जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed