फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ की अवैध कालोनियां वैध होंगी

अलीगढ़ की अवैध कालोनियां वैध होंगी

Sun, 01 Oct 2017 05:28 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ की अवैध कालोनियां वैध होंगी
अलीगढ़ की अवैध कालोनियां वैध होंगी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

शासन ने सूबे के सभी शहरों में तेजी से विकसित हुई अवैध कालोनियों को अब वैध करना शुरू किया है। इसके तहत सभी विकास प्राधिकरण को पत्र भेज कर कालोनियाें से संबंधित जानकारी मांगी गई है। जहां बिल्डर मौजूद हैं, वहां जानकारी बिल्डर देंगे। जहां बिल्डर लापता हैं या नहीं हैं। वहां पर कालोनी के स्थानीय वाशिंदे इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को देेंगे।


प्राधिकरण से सभी कालोनियों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को जाएगी। इसके बाद शासन से इस संबंध में शासनादेश जारी होगा और इसके बाद कालोनी को वैध का दर्जा देकर वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। विकास प्राधिकरण सचिव डीएस भदौरिया अभी प्राथमिक सूचना मांगी गई है। शासनादेश आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वर्तमान में 80 के करीब ऐसी कालोनियां हैं, जिनको मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाना है। गौर हो कि सपा सरकार में लगभग दो साल पहले भी ऐसी ही पहल हुई थी। जिसमें स्वर्णजयंती नगर स्थित इंजीनियर्स कालोनी को वैध करने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इसके बाद ये प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महानगर में लगभग 300 से अधिक अवैध कालोनियां हैं, जिसमें लाखों की आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed