{"_id":"5986306d4f1c1b9c3a8b456b","slug":"41501966445-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में तीर चला रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में तीर चला रही पुलिस
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर कॉलोनी में डकैती: अंधेरे में तीर चला रही पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
इंजीनियर कॉलोनी शुक्रवार की देर रात पड़ी डकैती में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पीड़ित से भी घटना की जानकारी ली और कई स्थानों पर दबिशें भी दी लेकिन अभी तक नतीजा सिफर है।
उल्लेखनीय है कि थाना क्वार्सी क्षेत्रान्तर्गत इंजीनियर कॉलोनी में ग्रामीण अधिशासी अभियंता आरके जैन के मकान में घुसकर बदमाशोें ने वहां रह रहे दो किराएदारों के यहां डाका डाला।
बदमाश ने किराएदार सुशील के पूरे परिवार को बंधक बना लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। बदमाश वहां से 30 हजार की नकदी और लाखोें के जेवरात ले गए।
विज्ञापन
वहीं, रह रहे कुलदीप के यहां भी बदमाश घुस गए थे, जहां से बदमाशों 65 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात लूटे थे। रात्रि में ही एसएसपी व अन्य अधिकारियोें ने मौके पर पहुंचकर वारदात के बारे में जानकारी की।
बाद में एसओजी ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से बातचीत की। डकैती के खुलासे के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। आसपास के संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है और क्लू भी जुटाए जा रहे हैं।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है लेकिन अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है और पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस वारदात के खुलासे में लगी है और जल्द ही बदमाश माल सहित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।