{"_id":"5dd4460f8ebc3e54c548f79b","slug":"41-farmers-fined-for-burning-stubble-in-aligarh-fir-on-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पराली जलाने पर 41 किसानों पर जुर्माना, छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पराली जलाने पर 41 किसानों पर जुर्माना, छह पर एफआईआर
Wed, 20 Nov 2019 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
fir
पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई है। मंगलवार को अतरौली और खैर में एसडीएम ने एक साथ 41 किसानों को नोटिस जारी कर 1.83 लाख रुपया जुर्माना वसूला है। वहीं, छह किसानों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। निगरानी न करने पर 14 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक लेखपाल को चेतावनी भी जारी की गई।
विज्ञापन
एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने मंगलवार को गांव नवीपुर के पांच किसानों जगजीत सिंह, गुलजार सिंह, गुरुनाम सिंह, ओमप्रकाश व मंजू को पराली जलाने के मामले में नोटिस जारी किए। इन सभी पर 13 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया। एसडीएम खैर अंजुम बी ने तहसील क्षेत्र के 36 किसानों से पराली जलाने पर 1.70 लाख जुर्माना राशि वसूल की।
विज्ञापन
इनमें पांच एकड़ से ज्यादा भूमि वाले चार किसानों पर 60 हजार, दो से पांच एकड़ के मध्य भूमि वाले 12 किसानों पर 60 हजार, दो एकड़ से कम भूमि वाले 20 किसानों पर 50 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
पराली जलाने की पुनरावृत्ति करने वाले छह किसानों हरपाल पुत्र खचेरा व महीपाल पुत्र रघुपाल निवासी हजियापुर, सत्यवीर पुत्र मोमराज निवासी नागल खुर्द, मनोज पुत्र रमेश निवासी अटारी, प्रदीप फौजदार निवासी पलवल, अमित गोयल पुत्र रामकिशोर निवासी शेरपुर टप्पल के खिलाफ टप्पल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।