फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   40 hours, 40 thousand of passengers waiting Travel

40 घंटे में 40 हजार मुसाफिरों का रुका सफर

Fri, 30 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 30 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
40 hours, 40 thousand of passengers waiting Travel
Num-Num ... 15 deaths the previous day, the cash disappears - फोटो : Rupesh
रूरा रेल हादसे के बाद बुधवार सुबह छह बजे से ठप हुआ ट्रेनों का संचालन गुरुवार देर रात दस बजे तक पटरी पर नहीं लौट सका है। 40 घंटे से ट्रेनों का रूट डायवर्ट है और कई ट्रेनें रद्द हैं, जिससे अलीगढ़ आने और यहां जाने वाले तकरीबन 40 हजार मुसाफिरों का सफर खराब हो गया है।
विज्ञापन

हजारों लोगों के बेहद जरूरी काम छूट गए हैं। अलीगढ़ में औसत रेलयात्रियों की रोजाना संख्या लगभग 22 हजार के करीब है, लेकिन कड़ाके की सर्दी में इनकी संख्या में रोजाना दो हजार तक की कमी हो जाती है। अलीगढ़ स्टेशन की पूछताछ पर चालू हेल्पलाइन में मुसाफिरों के फोन लगातार आ रहे हैं, जिससे वह अपनी ट्रेनों की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

राहत भरी बात ये है कि इस रेल हादसे में घायलों में कोई भी अलीगढ़ का नहीं है। हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी हैड टीई कालीचरण शर्मा ने मुसाफिरों को उनके सवालों का जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने दो लाख रुपये  के टिकट रद्द 
अलीगढ़। रूरा रेल हादसे से ट्रेनों का आवागमन ठप है। कोहरे से भी कई ट्रेनें रद्द हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के सामने अपने आरक्षण टिकट रद्द कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बुधवार को लगभग 225 रिजर्वेशन टिकट रद्द हुए। रेलवे अधिकारी एसएल मीना ने बताया कि दोपहर दो बजे तक एक लाख 85 हजार 637 रुपये के टिकट कैंसिल कराए गए हैं। शाम तक ये संख्या और बढ़ गई है। 
अलीगढ़ से ट्रेनों का संचालन रूट बदला 
सुबह 10.36 बजे प्रयागराज आगरा टूंडला के रूट से अलीगढ़ पहुंची 10.39 बजे दिल्ली रवाना
दोपहर 12.40 बजे रीवा एक्सप्रेस आगरा टूंडला के रूट से अलीगढ़ पहुंची और 12.44 बजे दिल्ली रवाना
दोपहर 2.50 बजे मुंडवाडीह एक्सप्रेस नई दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची और टूंडला आगरा के रास्ते से आगे गई
दोपहर 1.00 बजे नई दिल्ली टूंडला पैसेंजर अलीगढ़ पहुंची और टूंडला तक मुसाफिरों को ले गई
दोपहर 3.45 बजे गोमती एक्सप्रेस दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची और टूंडला आगरा के रास्ते से आगे रवाना हुई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed