फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4 lakh jobs in the name of the doctor cheated leader

नौकरी के नाम पर डॉक्टर नेता ने ठगे 4 लाख रुपये

Tue, 21 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
लोधा सीएचसी के एक डॉक्टर और एक सत्ताधारी पर स्टाफ नर्स के देवर को नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। दो साल में आज तक नौकरी तो मिली नहीं, अब रुपये वापस मांगने पर धमकाया भी जा रहा है। इस संबंध में थाने के साथ-साथ एसएसपी से भी लिखित में दोनों के खिलाफ शिकायत की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थय केंद्र पर तैनात स्टाफ  अनर्स कुसुमलता के पति सुग्रीव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 2014 में यहां चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डाक्टर ने उसे झांसा दिया था कि कोआपरेटिव बैंक में क्लर्क पद पर नौकरी निकली हैं और उसकी सत्ता के एक नेता से अच्छी पैंठ है।
विज्ञापन

वह नौकरी लगवा देगा। दिसंबर 2014 में नौकरी लगना तय बताया गया था। इसके ऐवज में 24 नवंबर 2014 को चार लाख रुपये भी दिए गए। इसके बाद आज तक नौकरी नहीं लगी, बल्कि उन्हें टहलाया जाने लगा। साथ ही धमकाया भी जाने लगा। अब रुपये मांगने पर उल्टी सीधी धमकियां दी जा रही हैं। इस शिकायत पर एसएसपी ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक खरीदने के नाम पर सिपाही ने ऐंठे 17 हजार
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के सासनीगेट की सराय सुल्तानी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही मोटरसाइकिल खरीदने के बाद बाइक स्वामी के 17 हजार रुपये दबा लिए और अब रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में एसएसपी दफ्तर में शिकायत की गई है। सराय सुल्तानी निवासी नदीम पुत्र शमशाद का कहना है कि सराय सुल्तानी पर तैनात एक सिपाही ने पिछले दिनों उससे बाइक 27 हजार रुपये में तय की।

पांच हजार रुपये देकर बाइक ले ली ओर बाकी रकम दस दिन बाद देने को कहा। 15 अप्रैल को बाइक लेने के बाद आज तक बाकी रकम अदा नहीं की गई। जब सिपाही से रकम मांगी गई तो उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए नदीम व उसके पिता को 107, 116 में पाबंद कर दिया। पुलिस कर्मी के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed