फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   398 cadets will receive training in military discipline.

Aligarh News: 398 कैडेट्स को मिलेगा सैन्य अनुशासन का प्रशिक्षण

Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
398 cadets will receive training in military discipline.
 एनसीसी बटालियन के कमांंडिंग आफीसर कर्नल सचिन वशिष्ठ कैडेटस को प्रशिक्षण देते  हुए  - फोटो : samvad
9 यूपी बटालियन एनसीसी हाथरस के तत्वावधान में एलबीके पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर 31 मई तक चलेगा, जिसमें 398 कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का शुभारंभ कर्नल सचिन वशिष्ट, कर्नल पवन कुमार और सूबेदार मेजर मानवेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य चारु गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कर्नल सचिन वशिष्ट ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए सेनाओं के महत्व और अनुशासित जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं देता, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना भी विकसित करता है। शिविर के दौरान कैडेट्स को परेड, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed