फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   38 People Covid Positive

38 लोगों ने किया कोरोना को पराजित, 30 संक्रमित

Tue, 03 Nov 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
38 People Covid Positive
कोरोना वायरस को पराजित कर 38 लोग अस्पताल से घर लौट आए हैं। वहीं 30 नए लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे एवं चर्च आदि धार्मिक स्थलों से लिए गए नमूने में एक महिला संक्रमित पाई गई। वर्तमान समय में जनपद में 293 सक्रिय मरीज हैं। अब तक संक्रमितों की संख्या 9602 और स्वस्थ लोगों की संख्या 9261 तक पहुंच गई है। 2 लाख 70 हजार से अधिक लोगों के नमूनों की जांच हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 48 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में सोमवार को 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में सासनीगेट थाना क्षेत्र के आरके पुरम के 3 लोग शामिल हैं। आगरा रोड के एक मंदिर तथा एक ब्यूटी पार्लर में एक-एक महिला संक्रमित पाई गई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed