फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   360 Cricket Academy in semi-finals of Under-12 Little Champs

अंडर-12 लिटिल चैंप्स: सेमीफाइनल में पहुंची 360 क्रिकेट एकेडमी, विहान मैन ऑफ द मैच

Mon, 06 Jan 2025 02:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

अंडर-12 लिटिल चैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट में 360 क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.1 ओवर में 101 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
360 Cricket Academy in semi-finals of Under-12 Little Champs
र्रा स्थित कवर ड्राइव एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज - फोटो : संवाद

विस्तार

कवर ड्राइव एकेडमी पर चल रहे अंडर-12 लिटिल चैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट में विहान पबरेजा के शतक की बदौलत 360 क्रिकेट एकेडमी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। इससे पहले प्लेयर च्वॉइस क्रिकेट एकेडमी की टीम पहुंच चुकी है। 6 जनवरी को कवर ड्राइव और एमके बीच मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन


5 जनवरी को धौर्रा स्थित कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर 30 ओवर के मैच में 360 क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट पर 250 रन बनाए। विहान ने 57 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। जकी ने 28 और जिहान ने 32 रन बनाए। एएस क्रिकेट एकेडमी कासिमपुर के हर्ष व सतेंद्र ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन


जवाब में उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.1 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। देव ने 16 रन, श्रेयान ने 25 रन, हर्ष ने 13 रन बनाए। 360 क्रिकेट एकेडमी ने 149 रन से मैच जीत लिया। विहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मसूदुज्जफर अमीनी, फाजिल इलियासी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed