फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   3500 rupees will be spent on a string of firecrackers in 10 minutes

10 मिनट में पटाखों की एक लड़ी पर स्वाहा होंगे 3500 रुपये

Wed, 19 Oct 2022 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
3500 rupees will be spent on a string of firecrackers in 10 minutes
बाजारों में दीपावली के त्योहार की रौनक दिखने लगी है। नुमाइश मैदान में आतिशबाजी का बाजार भी सज चुका है। कोरोना के दो साल बाद पहला मौका है जब दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। इसे लेकर आतिशबाजी के कारोबारियों को इस बार अच्छी ब्रिक्री की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

इस बार बाजार में कई नए आकर्षक ईको फ्रेंडली पटाखे आए हैं, जो प्रदूषण रहित है। इस बार सबसे अधिक मांग पटाखों की 5000 ब्रांड लड़ियों की मांग है, जिसकी कीमत 3500 रुपये है और 10 मिनट में ही यह पटाखे स्वाह हो जाएंगे।
विज्ञापन

बाजार में हर तरह के पटाखें मौजूद हैं। इसमें फैक्ट्री में बने पटाखों के अलावा चीन निर्मित एवं देसी शामिल हैं। आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। हालांकि महंगाई का असर पटाखों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है, और उनकी कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। भले ही सरकार की ओर से चीन में निर्मित आतिशबाजी की बिक्री पर रोक हो, लेकिन आतिशबाजी बाजार में इनकी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको फ्रेंडली पटाखों की धूम
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी वर्ग के लिए विशेष ईको फ्रेंडली पटाखे बाजार में आए हैं। इसमें टावर अनार, रेलवे सिग्नल अनार, कलर चेंजिंग बटर फ्लाई, कोठी, ईको फ्रेंडली, फुलझड़ी, मैजिक विप क्रेकलिंग आदि प्रमुख हैं। बच्चों के लिए विशेष कलर चेंजिंग बटर फ्लाई चार रंग बिखेरेगी। रिंगकेक गन में विशेष प्रकार की टिकड़ी लगेगी, जो बच्चों के लिए सुरक्षित है। इसकी खासियत यह है कि यह एक साथ छह राउंड तक फायर कर सकती है। इस बार फुलझड़ियां भी ईको फ्रेंडली आई हैं। इनमें से कलर भी निकलेगा। इस दौरान धुआं नहीं होगा।
साथ ही क्लटर- 64 पटाखा 64 बार फूटेगा, जो जमीन से 450 फीट ऊपर जाकर फूटने के साथ ही रंग- बिरंगी आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। मोस्ट वांटेड पटाखे के एक पैकेट में तीन प्रकार की आतिशबाजी होगी जो 750 फुट ऊपर जाकर आसमान को चकाचौंध कर देगी। अनार में इस बार लॉलीपोप और कोल्ड ड्रिंक स्टाइल में अनार आए है, जिसमें केकरिंग के साथ ही कलर निकलेगा।
जमीन चक्र में भी इस बार अलग- अलग रंग निकलेगा। मैजिक पॉप अनार में (अशर्फियां सिक्को के रूप में) चिंगारियां निकलेंगी। बच्चों व बड़ों के लिए विशेष अनार कलर कोठी आई है, जो 22 फीट ऊंचाई तक जाएगी। 45 सेकंड तक रंग बिखेरेगी। मिसाइल 12 शॉट का पटाखा है, जो मिसाइल की तरह आवाज करता हुआ आसमान में गरजेगा।
बच्चों को भा रही अनार और चकरी
आतिशबाजी विक्रेता सोनू के अनुसार बच्चों के लिए पहली बार यहां कई नए पटाखे आए हैं, इनमें ईको फ्रेंडली पॉपकार्न अनार सबसे प्रमुख है। इसे चलाने पर रंग-बिरंगे पॉपकार्न चमकते हुए निकलते हैं। इसके साथ ही एक कलरफुल लट्टू भी काफी पसंद किया जा रहा है। इनकी खासियत ये है कि ये घूमते हुए दिखाई देंगे।

फ्लाईविल पटाखा कई फीट ऊंचाई पर जाकर गोल घूमता हुआ रोशनी बिखेरेगा। वंडर पोप अनार से स्टार बनेंगे। ये सभी पटाखे एवं अनार कम आवाज वाले हैं, लेकिन रंग व रोशनी ज्यादा बिखेरेंगे। सभी पटाखे ईको फ्रेंडली हैं। इनसे पर्यायवरण को हानि नहीं पहुंचेगी। रेम्बो कैंडल पेंसिल में से सतरंगी कलर निकलेगा। साथ ही डबल मेस्टिका अनार कलर के साथ आवाज करेगा और सितारें निकलेंगे। सायरन वाली अनार में सायरन की आवाज के साथ चिंगारियां निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed